ग्राम समाचार, धमड़ी:- मेहरमा प्रखण्ड के धमड़ी गाँव मे लगभग 51 प्रतिशत वेक्सिनेशन किया गया, एवम् साथ मे बूस्टर डोज भी शामिल किया गया था! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि इस कोरोना महामारी को बढ़ते देख कर स्वास्थ्य विभाग के टीमों के द्वारा चलाया जा रहा अभियान! जिससे इस कोरोना महामारी के तीसरी लहर को रोका जा सके, एवम् इस महामारी बीमारी को कम किया जा सके! जिसको लेकर धमड़ी गाँव में मोबाइल वेक्सिनेशन के द्वारा वेक्सीन दिया गया! एवम् साथ- साथ बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है! वहीँ बताया गया कि अन्य गाँवों में भी जा- जाकर छुटे हुए लोगों को वेक्सीन दिया जा रहा है!
संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार!
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें