ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चल रहे भूमि विवाद को निपटारा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के चांदन थाना एवं आनंदपुर ओपी भैरोगंज परिसर में भूमि संबंधित विवाद को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर 26 फरवरी शनिवार को जनता दरबार आयोजित की गई। जिसमें आनन्दपुर ओ पी अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार एवं राजस्व कर्मचारी राजकिशोर पासवान के उपस्थिति में रैयती विवाद से सम्बंधित चार मामला आया।जिसे जांच कर अगले जनता
दरबार में सुनवाई करने की बात कही। वहीं पुराने चार मामले को सुनवाई करते हुए तीन भूमि विवाद को नापी कराने को लेकर नोटिस जारी किया। आशय की जानकारी देते चांदन सिओ प्रशांत शाण्डिल्य ने बताया कि सभी विवादित मामलों को जांच एवं समझोता कर अगले शिविर तक निष्पादित कर दिया जाएगा। इस मौके दर्जनों फरियादी एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।
उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें