ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के उत्तरी बारने पंचायत अंतर्गत बाराटाड से एक बड़ी दुखद घटना प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराटांड गांव निवासी टीपन यादव के बडा पुत्र अरुण कुमार यादव उम्र 32 वर्ष ने अपने परिवारिक कलह के कारण गुरुवार शाम 5:00 बजे के करीब अपनी जीवन लिला समाप्त कर लिया। परिवारिक सूत्रों के अनुसार अरुण यादव का शादी तीन वर्ष पहले सुईया थाना क्षेत्र सोंतारी गांव में हुआ था। जो कुछ दिन तक अपने पत्नी सरिता देवी के साथ अच्छी सम्बन्ध में के साथ रहता था। लेकिन कोई संतान नहीं हुआ था। जिसे लेकर कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी इसी बीच पत्नी सरिता देवी एक महीना पहले अपने मायके चली गई। और युवक कटोरिया यूनाइटेड बैंक ब्रांच मैनेजर का गाड़ी चलाने का काम करने लगा हालांकि बीच-बीच में आनंदपुर ओपी भैरोगंज का भी पुलिस गश्ती वाहन चलाया करता था। मृत युवक के पिता टीपन यादव ने बताया अरुण कल ही पटना से कटोरिया लौटा और आज दस बजे करीब घर आया ही था और आज शाम को किसी के माध्यम से पता चला कि
तुम्हारा बेटा अरुण पास के पोखर किनारे पलास के पेड़ में फांसी लगा लिया है। वहीं मृतक के 8 वर्षीय भगीनी पुजा कुमारी ने बताई कि मामा अरुण कुछ टेंशन में थे। मरने से पहले हमें ठीक से रहने को बोलकर पोखर के तरफ़ चला गया। कुछ देर बाद गांव वालों ने बताया बताया कि अरुण फांसी लगा लिया लिया है। इस तरह की घटना देखते ही देखते आग तरह फ़ैल गई। जिसकी जानकारी पर आनन्दपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दल बल के साथ बाराटांड गांव पहुंच कर मृत शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। जिसे शुक्रवार को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया जाएगा। इधर मृत युवक के ससुराल वालों को खबर देने के बाद भी युवक का पत्नी देखने तक नहीं आया। आकस्मिक मौत की घटना से मृत युवक के बूढ़ी मां निर्मला देवी भाई मनोज यादव बहन रेखा देवी एक विधवा बहन सरिता देवी भगिनी पूजा कुमारी रो रो कर बुरा हाल। मौत की घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ। घटना के संबंध में आप आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृत युवक के पिता के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा साथ ही साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी जिसकी जांच की जा रही है।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें