Chandan News: बच्चे के विवाद में देवर ने भाभी को पीटा

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के असोढ़ा गांव के एक महिला कबूतरिया देवी पति ब्रह्मदेव दास उम्र 30 वर्ष ने अपने ही परिवार के 3 लोगों के विरुद्ध मार-पीट करने को लेकर आनंदपुर ओपी में आवेदन देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। लिखित आवेदन में पीड़ित कबूतरिया देवी ने बताई कि गत दिनांक 17 फरवरी संध्या करीब 6:30 बजे मेरी गौतनी मंजू देवी पति अनिल दास ने मेरी मासूम छोटी बच्ची के साथ कुछ बात को लेकर गाली गलौज कर रही थी जिसकी विरोध करने पर देवर अनिल दास, व उनकी पत्नी मंजू देवी के साथ सास कलावती या देवी ने मिलकर बातों ही बातों में उलझ कर उग्र रूप से मारपीट करने लगे 

और देवर अनिल दास ने जबरन उठाकर पटकते हुए फाइट से मार कर मेरा चेहरा खराब कर दिया, बाकी शरीर में अंदरूनी मारपीट कर मूर्छित अवस्था में कर दिया और जान मारने के नियत से गला दबाने लगा और मौका पाकर गले से पांच भर चांदी का मंगलसूत्र भी छीन कर भाग गया।यह भी  बताई कि गौतनी मंजू देवी अक्सर महुआ शराब बनाती है और और कारोबार करती है। इस संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा दिए गए आवेदन की जांच की जा रही है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामला आपसी घरेलू विवाद प्रतीक होती है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें