ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के मडुआबरन के एक युवक का यूक्रेन में फंस जाने के बाद वहां से निकलने का रास्ता साफ हो गया। बताया गया कि, मडुआबरन निवासी राजीव कुमार उर्फ फंटूश कुमार जो यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। रूस के हमले के दौरान यूक्रेन में फंस गए। इसके बाद शनिवार को खबर आई कि, रोमानिया के लिए वे लोग प्रस्थान किए हैं। बताया गया कि, इसके लिए वहां से किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पाई। जिसके बाद मेडिकल छात्र छात्राओं ने एक बस
को किराए पर लिया और अपने थोड़े बहुत सामान को लेकर रोमानिया के लिए निकल गए हैं। वहीं राजीव कुमार के साथ-साथ अन्य छात्र-छात्राओं ने भी बताया कि, फायरिंग और धमाके की आवाज के डर से ना नींद आ रही है और ना ही खाने पीने का भी कुछ उपाय है। वहीं मडुआबरन स्थित गांव में उनके पिता ज्ञान यादव सहित अन्य लोगों ने राहत की सांस ली है। बताया गया कि, जल्द ही उनके बेटे का भारत वापसी का सपना पूरा हो सकेगा। वहीं भारत सरकार से उन्होंने अनुरोध किया है कि, जल्द से जल्द उनके बेटे को यहां पहुंचाया जाए।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें