Bounsi News: पिपेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोरों से

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सिकंदरपुर में स्थित सुप्रसिद्ध शिव मंदिर पिपेश्वरनाथ महादेव में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी जोर शोर से शुरू कर दी गई है। इस बार महाशिवरात्रि 01 मार्च को होगी, और इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर में रंग रोगन का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। बताते चलें कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पिपेश्वरनाथ महादेव मंदिर से भव्य  शिव बारात निकाली जाती है, जिसमें क्षेत्र के सभी लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। इस बार भी शिव बारात की झांकी में कई देवी-देवताओं के साथ साथ आपको कई भूत-प्रेत और राक्षसों की झांकी भी 

देखने को मिलेगी। ज्ञात हो यह शिव मंदिर इस क्षेत्र के धार्मिक आस्था का सबसे बड़ा केंद्र भी है। जहां शिवरात्रि के दिन श्रद्धालु दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं और बाबा को नैवेद्य  चढ़ाते हैं। कुछ लोग शिव को यहां पिपरानाथ भी कहते हैं क्योंकि लोगों का मानना है कि यहां शिवशक्ति सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। इस संबंध में जय बाबा पिपेश्वरनाथ महादेव धार्मिक विकास सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर इस बार शिव बारात की झांकी आकर्षण का केंद्र रहेगी, जिसमें शिव पार्वती सहित कई भूत-प्रेत-गण जिनकी संख्या 30 भी हो सकती है, झांकी में शामिल रहेगी।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें