ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना के नए थानाध्यक्ष मंटू कुमार को बनाया गया है। बांका एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने प्रशासनिक विधि व्यवस्था को लेकर बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार को बाराहाट थानाध्यक्ष बनाया है। जबकि बांका में स्थापित मंटू कुमार को बंधुआकुरावा थाना की कमान सौंपी गई है। बंधुआकुरावा
थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द थाना में योगदान करने का निर्देश दिया गया है। ताकि मैट्रिक परीक्षा सहित अन्य विधि व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। वहीं थानाध्यक्ष ने कहा की विधि व्यवस्था उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साथ ही बालू माफिया एवं शराब माफियाओं की धरपकड़ तेज कर दी जाएगी और प्रशासनिक व्यवस्था चाक-चौबंद की जाएगी।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें