Bounsi News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी दोनों को किया गया रेफर

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित मुख्य बाजार पर एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक महिला को ठोकर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार डहुआ गांव निवासी मोहम्मद दिलशाद अंसारी की पत्नी शहनाज खातून ऑटो से बौंसी बाजार आ रही थी। बजरंगबली चौक समीप ऑटो से अचानक वह गिर पड़ी। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कार्पियो वाहन ने महिला को जोरदार ठोकर मार दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। जबकि ऑटो चालक भी भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक संजय सुमन के द्वारा प्राथमिक उपचार हुआ। बेहतर चिकित्सा के लिए महिला को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी 


मिलते ही गांव से दर्जनों की संख्या में लोग अस्पताल परिसर में जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने पुलिस कर्मियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर महिला से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि, महिला को बेहतर इलाज की जरूरत है। इसलिए महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बौंसी थाना क्षेत्र स्थित बंशीपुर गांव समीप एक 55 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में महिला के सर एवं अन्य हिस्से में गहरी चोट आई है। जख्मी महिला के साथ चल रहे पति बलदेव यादव एवं अन्य परिजनों ने जख्मी महिला फूलों देवी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि, चाकै गांव निवासी फूलो देवी अपने पति वासुदेव यादव के साथ बौंसी बाजार आ रही थी। इसी बीच बैचा गांव निवासी छेदी सिंह के पुत्र नवीन सिंह के बाइक से महिला को जोरदार ठोकर लग गई। हालांकि बाइक सवार को परिजनों के द्वारा पकड़ लिया गया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

1 comments: