Bounsi News: एसपी ने पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने शुक्रवार को बौंसी के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। एसपी ने निरीक्षण के दौरान सर्किल क्षेत्र के थाना में लंबित एसआर कांडों की समीक्षा की। लंबित एसआर कांडों का निष्पादन करने का निर्देश देते हुए कहा कि, जल्द से जल्द सभी कांडों के निष्पादन का कार्य पूरा करें और फरार वारंटी को गिरफ्तार करें। वहीं मासिक कार्य विवरणी, निजी दैनिकी, 

सप्ताहिक गोपनीय, लूट, डकैती, गुंडा सहित अन्य पणजी का भी निरीक्षण किया गया। वहीं पुलिस निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान बताया गया कि, सभी फाइलों का अवलोकन करने का निर्देश दिए गए हैं। वहीं मौके पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। इससे पहले एसपी अरविंद कुमार गुप्ता को सभी पुलिसकर्मियों के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें