ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सरूवा पंचायत वार्ड संख्या 9 में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का चुनाव पर्यवेक्षक मोहम्मद शोएब अंसारी की उपस्थिति में वार्ड सचिव का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराई गई। वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति सदस्यों के साथ वार्ड सचिव का चुनाव अनीता सोरेन ने 55 मत लाकर अपने निकटतम
फाइल फोटो अनीता सोरेन |
उम्मीदवार से 4 मतों से जीत हासिल की। वार्ड सचिव उम्मीदवार में अनीता सोरेन 55 मत, महेश कुमार सोरेन 51 मत, गंगाराम टूडू 41 मत, चूड़का मुर्मू 40 मत, मनोज कुमार 38 मत लाए। वार्ड सदस्य बबलू मंडल के साथ ग्रामीण लक्ष्मण मुरमू, छोटेलाल मुर्मू, राम हेम्ब्रम, मंगल मुर्मू ,राकेश मुर्मू के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें