Pathargama News: कुड़मालीयों ने किया हेमंत सोरेन का पुतला दहन

 



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज रविवार को कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले  गोड्डा जिला के पथरगामा प्रखंड अंतर्गत पीपरा हटिया टांड़ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूका गया। कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि गोड्डा जिला सहित पूरे संथाल परगना में क्षेत्रीय भाषा की सूची में कुड़माली भाषा को शामिल नहीं किया गया है, जबकि हमारे गोड्डा जिला में कुड़मी जाति के लोग काफी संख्या में निवास करते हैं। जिसके खिलाफ में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूककर विरोध प्रदर्शन किया गया। और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि जल्द से जल्द गोड्डा जिला सहित पूरे संथाल परगना में कुड़माली भाषा को क्षेत्रीय भाषा के रूप में शामिल किया जाए। नहीं तो छात्र, नौजवान एवं युवा अपने हक अधिकार के लिए और पुरजोर विरोध करने के लिए उलगुलान करते रहेंगे। मोके पर उपस्थित कुड़मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मालेश्वर महतो, सचिव निताई महतो, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, मिडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो , प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार महतो, युवा सचिव पंकज महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, केशव महतो, ओमप्रकाश महतो, श्रवण महतो, शिक्षक कुमोद महतो, भजन लाल महतो, त्रिलोचन महतो,  विकास महतो,  लोचन महतो, राजेन्द्र महतो, फागु महतो, निरंजन महतो,  निताई महतो,  दीपक महतो ,अशोक महतो, सिकंदर महतो सहित लोग उपस्थित थे।

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें