Panjwara News: दस बोतल देशी शराब के साथ बाईक सवार युवक गिरफ्तार

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा पुलिस ने रविवार देर शाम पंजवारा में मद्य निषेध चेक पोस्ट पर  वाहन जांच के क्रम में एक बाइक  सवार  युवक को दस बोतल देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।  मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि रविवार देर शाम वाहन  जाँच के  क्रम में पंजवारा  थाना पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोका । जांच के क्रम में बाइक 


सवार युवक के पास थैले  से लैला ब्रांड के  300 मिली मात्रा का दस बोतल देशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार युवक की पहचान  भागलपुर के नाथनगर  थाना क्षेत्र के फतेहपूर गांव निवासी पंकज कुमार पिता शंकर मंडल  के रूप में हुई है। तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर लिया हैं एवं गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार मद्य  निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत बांका  भेज दिया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें