Panjwara News: मास्क चेकिंग अभियान में 20 वाहन चालकों से वसूला जुर्माना

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोविड  के संक्रमण के बढ़ रहे खतरे के बीच पंजवारा थाना पुलिस ने सोमवार को विशेष मास्क  चेकिंग अभियान चलाया। पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव  के निर्देश पर थाना के एएसआई अरुण कुमार सिंह ने पंजवारा गोड्डा मुख्य मार्ग पर दो पहिया ,  चार पहिया सहित अन्य वाहन चालकों  एवं सहयात्रियों के 

मास्क की  जांच की। इस दौरान मास्क नहीं पहनने वाले  कुल 20 वाहन चालकों एवं सहयात्रियों से पुलिस ने कुल एक हजार रुपये का  जुर्माना वसूला साथ ही  मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले एक वाहन चालक से पुलिस ने एक हजार रुपये  का जुर्माना सहित कुल ₹2000 जुर्माना वसूला।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें