ग्राम समाचार, पाकुड़ ब्यूरो रिपोर्ट:- बुधवार की सुबह हुई भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई। हादसा लिट्टीपाड़ा- अमड़ापाड़ा, मुख्य सड़क पाडेरकोला की समीप हुआ। बस में करीब 42 लोग सवार थे।
*दुर्घटना स्थल का डीसी- एसपी ने लिया जायजा*
जिले के अमड़ापाड़ा प्रखंड के पाडेरकोला में भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। डीसी व एसपी घटनास्थल पहुंचकर घटना का जायजा लिया। उपायुक्त ने कहा कि घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य टीम पूरी मुस्तैद के साथ घायलों को बेहतर ईलाज कर रही है। गंभीर रूप से घायलों को बेहतर ईलाज के लिए अन्य अस्पताल रेफर भी किया गया है। जिला प्रशासन के द्वारा कंट्रोल रूम संचालित किया गया है, जिसका नंबर इस प्रकार है:- *06435222064*, *1950* एवं *9262216191 कोई भी परिजन अपने परिवार कि व्यक्ति की जानकारी इस नंबर पर ले सकते हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है, शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को एक एक लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि उपलब्ध कराया जा रहा है।
मृतकों में साहिबगंज जिले के 5 लोग क्रमशः सुधाकर कर्मकार पिता सुनील चंद्र कर्मकार बंगाली पाड़ा बरहरवा, सोनी देवी पति पन्ना लाल भगत बाकुडी, मेतीसेंट मुर्मू पति विनोद कुमार गुप्ता बाक़ुडी, राकेश मंडल पिता पन्ना लाल गुप्ता बाकुडी, निर्मल शाह पिता स्वर्गीय धनेश्वर शाह बाकुडी और दुमका जिला के तीन लोग क्रमशः विमला देवी पति भूपेंद्र पाल सिखनी, संजय साह पिता शिव प्रसाद पाल मसलिया, परमानंद साहू पिता सखीग्राम साह मसलिया, तथा पाकुड़ जिला के चार लोग क्रमशःशहाबुद्दीन अंसारी पिता हुसैन मियां फुल पहाड़ी लिट्टीपाड़ा, श्रीनाथ हेंब्रम पिता स्वर्गीय सिंगराय हेंब्रम काला झोर अमड़ापाड़ा, बासमती हेंब्रम पिता मर्कुस हेंब्रम सिजुआ अमड़ापाड़ा, दीपक मिश्रा हिरणपुर दुल्मीडंगा, एवं देवघर जिला के तीन लोग क्रमशः युवा कांत झा पिता विश्वनाथ झा सुधिया डीह, नमिता देवी पति मनोज जायसवाल सारवां और सदर अस्पताल में इलाजरत देवघर के ही विकास मरांडी साथ ही पश्चिम बंगाल से एक अम्ति राज्रवार बीरभूम और अज्ञात जिला के एक व्यक्ति बबलू टू डू पिता होयो टूडु झींगरी बरमसिया शामिल है| वहीं दुर्घटना में घायल हुए 26 लोगों मैं से साहिबगंज से 14, दुमका से तीन, पाकुर से दो, देवघर से दो, मुंगेर बिहार से एक तथा अज्ञात जिला के चार लोग शामिल है|
राजेश पांडे के सौजन्य से:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें