Godda News: झारखंड में शुरू हो गांधी विचारधारा की पढ़ाई


आज प्रखंड परिसर महागामा स्थित गांधी सद्भावना स्थल में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। 

इस अवसर पर शिक्षक रीतेश रंजन ने कहा कि गांधी विश्व मानव थे। किसी पागल व्यक्ति द्वारा उनकी हत्या कर दिए जाने से उनके विचार नहीं मर जाते हैं। जब तक यह दुनिया कायम है तब तक गांधी प्रासंगिक बने रहेंगे। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त शिक्षक सतीश झा ने कहा कि गांधी के बताए मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति और मानव कल्याण हो सकता है।

कार्यक्रम के दौरान आनंद आनंद ने गांधी के उपलब्धियों को गिनाया और कहा कि दुनिया के 84 देशों में गांधी की प्रतिमाएं हैं एवं गांधी के विचारों को पढ़ाया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर झारखंड सरकार से अपील की कि झारखंड में भी डिग्री स्तर से लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर गांधी विचारधारा की पढ़ाई सुनिश्चित की जाए।


धन्यवाद ज्ञापन करते हुए गुलाम मुर्शीद ने कहा की गांधी ने पूरे भारत को एक सूत्र में पिरो कर अंग्रेजो के खिलाफ एक निर्णायक लड़ाई लड़ी थी। साथ ही सत्य और अहिंसा का महामंत्र दिया था।

कार्यक्रम में अनुपम यादव, मुरारी प्रसाद शर्मा, निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, अंशु कुमारी, कनक रंजन, सुप्रिया, सौम्या रंजन, कशिश आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ग्राम समाचार

गोड्डा


Share on Google Plus

Editor - संपादक

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें