Godda News: पल्स पोलियो अभियान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी- उपायुक्त

 



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 06.01.2022 (गुरुवार) को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई। जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक में आगामी 23 जनवरी 2022 से 25 जनवरी 2022 तक जिले में चलाएं जाने वाले पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु उनके तैयारियों के बारे में विचार विमर्श कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में समीक्षा के क्रम में पाया गया कि विगत वर्ष 2021 में पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत बूथ कवरेज में कमी पाई गई जिसे प्रखंड वार दिए गए लक्ष्य के अनुरूप हासिल करने के निर्देश दिए गए। पल्स पोलियो अभियान में सहिया एवं सेविका के साथ में सघन मॉनिटरिंग कराई जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन हेतु रूट प्लान एवं प्रचार-प्रसार ससमय कराने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त के द्वारा पल्स पोलियो अभियान में प्रशिक्षित वैक्सीनेटर की प्रतिनियुक्ति कराने के निर्देश दिए गए। सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द प्रखंड टास्क फोर्स की बैठक कर ली जाए एवं बैठक की कार्यवाही जिला को भेजी जाए। माइक्रो प्लान दिनांक 15.01 2022 तक तैयार कर जिले के कार्यालय में संलग्न किए जाएं। पल्स पोलियो अभियान के दौरान कोविड-19 की सभी दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उपायुक्त के द्वारा समाज कल्याण पदाधिकारी गोड्डा को पल्स पोलियो टीकाकरण दलों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी हेतु समस्त बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला सुपरवाइजरों को सूचित करने के निदेश दिए गए। सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सभी एलएस को पल्स पोलियो अभियान में सुपरविजन एवं मॉनिटरिंग करने हेतु मॉनिटरिंग प्लान बनाने का निर्देश दिया गया। पल्स पोलियो कार्यक्रम के विगत वर्ष में कम उपलब्धि वाले बूथों को चिन्हित कर उन बूथों पर विशेष ध्यान देने की बात कही गई। जिला शिक्षा अधीक्षक गोड्डा को निर्देश दिए गए कि जिन विद्यालयों में पल्स पोलियो टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं 23 जनवरी 2022 को वे स्कूल खुले रखेंगे ताकि कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा सके। जिला पंचायती राज पदाधिकारी गोड्डा को निदेशित किया गया कि जिले के सभी पीआराआई सदस्यों को पल्स पोलियो कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी एवं सहयोग हेतु पत्राचार करेंगे ताकि बच्चों को बूथों पर इनके सहयोग से अधिक से अधिक संख्या में दवा पिलाई जा सके। उपायुक्त के द्वारा बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान के प्रचार प्रसार के लिए संबंधित प्रखंडों में माइकिंग की व्यवस्था संबंधित विभाग के द्वारा कराई जाए। साथ ही साथ कोविड-19 के प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए मास्क के उपयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अवश्य की जाए।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में डॉ0 ध्रुव महाजन के द्वारा पल्स पोलियो अभियान से संबंधित प्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत कर उपस्थित सदस्यों के बीच अहम जानकारियां प्रदान की गई। मौके पर सिविल सर्जन गोड्डा डॉ0 मंटू टेकरीवाल, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के एमओआईसी एवं स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें