Godda News: झूमर प्रतियोगिता आयोजन हेतु बैठक किया गया




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 10/01/2021 को  गोड्डा जिला के पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत के हटिया टाड़ मैदान में कुड़मी विकास मोर्चा के बैनर तले झूमर मेला का आयोजन हेतु बैठक किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी फरवरी महीने में ही झूमर मेला होना तय हुआ है और आने 20/01/2021 को आगामी बैठक किया जायेगा। बैठक में मुख्य रूप से कुड़मी विकास मोर्चा के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि हमलोग अपने कुड़मी समाज के भाषा संस्कृति को झूमर के माध्यम से दिखाने का काम करते हैं और लोग जागरूक भी होते हैं अपने परब त्योहार, रहन सहन, खाना पीना सभी झूमर प्रतियोगिता में दिखाया जाता हैहै| मोके पर उपस्थित कुड़मी विकास मोर्चा के केन्द्रीय उपाध्यक्ष मालेश्वर महतो, सचिव निताई महतो, कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, मिडिया प्रभारी गौतम कुमार महतो , प्रखंड अध्यक्ष चंदन कुमार महतो, युवा सचिव पंकज महतो, प्रखंड कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, ओमप्रकाश महतो, श्रवण महतो, शिक्षक कुमोद महतो, भजन लाल महतो, त्रिलोचन महतो, लोचन महतो, निरंजन महतो,  निताई महतो, अशोक महतो, सिकंदर महतो दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - भूपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें