Godda News: कुड़मी विकास मोर्चा ने मनाया शहीद सुनील महतो का जयंती




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज दिनांक 11/01/2022 को  गोड्डा जिला के पथरगामा प्रखंड के पीपरा पंचायत होपना टोला गाँव में वीर शहीद सुनील महतो का जयंती मनाया गया। कुड़मी विकास मोर्चा गोड्डा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार महतो ने बताया कि 11 जनवरी 1966 को जन्म हुआ था सुनील महतो सन् 2004 ई जमशेदपुर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से झारखंड मुक्ति मोर्चा के सांसद रहे हैं। झारखंड आंदोलन में सक्रिय रहे सुनिल महतो की हत्या सन् 04 मार्च 2007 को नक्सलवादियों ने जमशेदपुर के घाटशिला अनुमंडल में एक फुटबाल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान अंधाधुंध गोलियाँ चलाकर कर दिया गया था| मोके पर कुड़मी विकास मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार महतो, रामेश्वर महतो, केशव महतो, दिव्यांश कुमार महतो, कलावती महतो, बबली महतो, राजरानी महतो, दीप्ति श्री महतो आदि लोग उपस्थित थे।

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें