ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को 30 वर्षीय अकाश कुमार, पिता स्व० सोनेलाल कुमार शराब के नशे में धूत होकर तेज रफ्तार में स्कुटी बाइक जे एच 15 डब्ल्यू 8522 चला रहे युवक पाण्डेयडीह लाहावन मुख्य मार्ग स्थित नावाडीह पुल के बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरा। जिसे राहगीरों की मदद से युवक को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया गया।जहां डॉक्टर भोलानाथ के द्वारा प्राथमिक उपचार कर नाजूक स्थिति
को देखते हुए युवक को बेहतर इलाज हेतु एम्बुलेंस से देवघर रेफर कर दिया। चिंताजनक की बात यह है कि चांदन स्वास्थ्य केंद्र में पूरी व्यवस्था ना होने के कारण ग्रामीणों को देवघर अस्पताल में इलाज कराना पड़ता है। चान्दन स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सक डॉ.एके सिन्हा ने बताया चांदन स्वास्थ्य केंद्र में पूरी व्यवस्था ना होने के कारण हम डॉक्टरों को मजबूरन देवघर रेफर करना पड़ रहा है।साथ ही साथ कई चांदन अस्पताल में कई ऐसे डाक्टर्स हैं जो अपनी ड्यूटी से नदारद रहते हैं। इधर घायल युवक के पिता चांदन में पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी थे जिनका मृत्यु हो जाने से वर्तमान में घायल युवक चांदन में रहता था।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें