Chandan News: अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत,वाहन चालक वाहन लेकर हुआ फरार

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चान्दन थाना से एक बड़ी घटना सामने आई है जानकारी के अनुसार रविवार 23 जनवरी 2:00 बजे के करीब चांदन पंचायत के वार्ड नंबर 9 वार्ड सदस्या उषा देवी के पति मुन्ना सिंह किसी कार्य के लिए चांदन बाजार आए थे जो चंदन देवघर मुख्य मार्ग स्थित चांदन थाना के समीप एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक की लापरवाही के कारण सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। ठोकर मार कर पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। जिसे स्थानीय लोगों के मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन अस्पताल पहुंचाया। तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के  प्रभारी चिकित्सक डॉ एके सिन्हा ने घायल युवक को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की घटना पर परिजनों मृत शव को मुख्य सड़क पर रखकर अज्ञात वाहन के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। जिसकी सूचना पर चान्दन पुलिस ने मृत शव को अपने कब्जे में लेकर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम हेतू बांका भेजने की बात कही।इधर चांदन पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन पर मामला दर्ज कर लिया है। मुन्ना सिंह एक सामाजिक व्यक्ति होने के नाते उसकी मौत की खबर सुनते ही चांदन प्रखंड क्षेत्र के तमाम जनता उनके मृत शरीर को देखने के लिए चांदन अस्पताल में तांता लग गया। मुन्ना सिंह का घर चांदन प्रखंड कार्यालय से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर था इन्होंने अपने पत्नी के साथ दो पुत्र एवं चार पुत्री को पिछे छोड़ दिया। इनके आकस्मिक मौत से परिजन दहाड़ मार कर रो रही है। मुन्ना सिंह समाज के कठिनाइयों को दूर करने के लिए हमेशा प्रखंड के लोगों के दिल में बसा 

था। अपने वार्ड नंबर 9 की हर समस्या को समाधान करने पर तत्पर रहते थे। मुन्ना सिंह 10 साल पहले भी वार्ड सदस्य थे। और इस बार भी उनकी पत्नी उषा देवी को जनता ने समर्थन देकर भारी  बहुमत से विजय बनाई है। इनकी मौत की खबर सुनते ही चांदन प्रखंड के प्रमुख रवीश कुमार एवं निवर्तमान मुखिया अनिल कुमार, पूर्व मुखिया छोटन मंडल, उप मुखिया संजीव कुमार, सरपंच राकेश कुमार बच्चू, पूर्व सरपंच गौतम कुमार दुबे  घटनास्थल पर पहुंचकर  सभी जनप्रतिनिधियों ने  समाजसेवी मुन्ना सिंह के निधन पर दुख: प्रकट  करते हुए कहा कि हमारे चांदन पंचायत के सामाजिक व्यक्ति के निधन होने से अपूर्ण क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। वहीं मृत युवक के साथ जा रहे शितल राउत को वाहन की ठोकर से हल्की चोट लगी जिसे उपचार कर घर भेज दिया। और लोगों को आप बीती सुनाई। जबकि मुआवजे की राशि पाने के लिए पोस्टमार्टम अनिवार्य है इस बात को कई पंचायत प्रतिनिधियों ने परिवार वाले को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन स्वजन जबरन मुन्ना सिंह की लाश को लेकर अपने घर चले गए। मृतक को चार पुत्री औऱ दो पुत्र भी है।जिसमे तीन पुत्री की शादी हो चुकी है।थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार ने बताया कि थाना औऱ सीमा पर लगे सीसी कैमरा से वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। औऱ जख्मी शीतल राउत के बयान पर मामला दर्ज करते हुए परिवार के लोगो को मुआवजा राशि पाने के लिए पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार किया जा रहा है।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें