Chandan News: आपसी घरेलू विवाद में छोटे भाई बड़े भाई पर चलाया तीर धनुष, हालत गंभीर

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के आनंदपुर ओपी भैरोगंज एक बड़ी खबर आई है। जानकारी के मुताबिक उत्तरी बारने बारने पंचायत के आंकाकुरा गांव में दो भाइयों के बीच पुरानी रंजिश में प्रतिशोध लेने के आड़ में अपने ही छोटे भाई सोनेलाल मुर्मू 60 वर्ष पिता स्वर्गीय टेवा मुर्मू व सिताराम मुर्म व रशिक लाल मुर्मू दोनों पिता सोनेलाल मुर्मू के संयुक्त में तुथा मुर्मू पिता स्वर्गीय टेवा मुर्मू को तीर धनुष से मार कर घायल कर दिया जिससे तुथा मुर्मू को दो तीर लग गया जिससे बूरी तरह से घायल हो गया है। परिवारिक सूत्रों के अनुसार तुथा मुर्मू अपने पोता प्रकाश मुर्मू के साथ सुबह 9:00 बजे के करीब मवेशी चराने जंगल की ओर गया था जहां उक्त 

तीनों आरोपी पहले से ही घात लगाए छत पर बैठा था और जैसे ही तूथा मुर्म वहां पहुंचा की तीनों आरोपियों ने तीर धनुष चलाना आरंभ कर दिया जिसे मौके पर ही तुथा मुर्मू गिरकर बेहोश हो गया। इस घटना को देख दूर खड़े प्रकाश मुर्मू के द्वारा हो हल्ला करने पर परिजन दौड़कर आया। और इलाज हेतु रेफरल अस्पताल कटोरिया पहुंचाया जहां इलाज कर रहे चिकित्सकों ने स्थिति को नाजुक देख देवघर रेफर कर दिया। जिसकी सूचना पर आनंदपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी प्राप्त कर उपरोक्त तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना के संबंध में आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी रंजिश की मामला प्रतिक होती है जिसकी जांच चल रही है। 

उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें