Bounsi News: पुलिस ने हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के खिजुरमुरिया गांव से मंगलवार को पुलिस ने एक हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 16 जून 2021 को खजुरिया गांव के रानी मुर्मू की पुत्री प्रियांशु हसदा का शव माली पहाड़ के जंगलों से बरामद किया गया था। उस समय पेड़ से लटका हुआ शव बरामद किया गया था। जिसे फांसी का रूप दे दिया गया था। लेकिन शब के गल जाने पर पुलिस को काफी परेशानी भी हुई थी। वहीं घटना के बाद से आरोपी फरार चल 

रहा था। मालूम हो कि, 7 जून को गांव की लोकनिया बन कर मृतिका पोड़ैयाहाट स्थित गांव गई थी। इसी बीच आरोपी गणेश मुर्मू के साथ मृतिका को मोटरसाइकिल पर देखा गया था और कुछ दिनों बाद उसकी लाश बरामद की गई थी। वहीं आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। इसके बाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि, आरोपी घर पर है। जिसके बाद छापेमारी कर खिजुरमुरिया गांव से गणेश मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को कोरोना जांच कराने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें