ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के नवनिर्वाचित प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन ने शनिवार को रेफरल अस्पताल का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर उत्तम कुमार के साथ अस्पताल में निरीक्षण किया और सभी प्रकार की जानकारियां प्राप्त की। प्रखंड प्रमुख ने एंबुलेंस एवं कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया। ओपीडी की स्थिति जर्जर होने पर
नाराजगी भी जताई। उन्होंने ओपीडी की जर्जर हालत को देखते हुए ड्यूटी करने वाले डॉक्टर एवं कर्मियों की जान जोखिम में डालने की बात कही। मास्क नहीं पहने पर चिकित्सक एवं कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि, विधायक कोटे से एंबुलेंस मिलना था। जो अभी तक नहीं मिल पाया है। जिसकी वजह से मरीजों को परेशानी होती है। मौके पर परवेज आलम, अभिनव राज, लक्ष्मण यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें