Bounsi News: बौंसी प्रखंड परिसर में गणतंत्र दिवस पर प्रमुख बिरसा सोरेन ने फहराया तिरंगा

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। देश के 73 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बौंसी प्रखंड परिसर में प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन एवं उप प्रमुख प्रकाश चौधरी ने झंडोत्तोलन कियाा। इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद थेा। वही स्वतंत्रता सेनानियों को भी याद किया गयाा।  मौके पर झंडोत्तोलन होने के बाद भारत माता की जय कार से पूरा प्रखंड परिसर गूंज उठाा। 

इस दौरान प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन ने देशवासियों सहित अपने प्रखंड के सभी लोगों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी एवं शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा कि, हमें अपने देश पर गर्व है और किसी भी रूप में देश को झुकने नहीं देना हैा। प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन ने सभी लोगों को बधाई दीा। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार,अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय सहित कई लोग मौजूद थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन, प्रधान संपादक, बाँका, (बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें