ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के फागा पंचायत अंतर्गत चैतावरण गांव में शनिवार को धान के पुंज में आग लग जाने से 12 बीघा के धान की फसल जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार प्रमोद यादव, चितलाल यादव और मिथिलेश यादव के धान के पुंज में आग लग
गई। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक धान का पुंज धू-धू कर जलने लगा। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने की सूचना मिलने पर बौंसी दक्षिणी जिला परिषद सदस्य अमर कुमार हेंब्रम ने पीड़ित के घर पहुंच कर खाने का सामान एवं कंबल मुहैया कराया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें