Bounsi News: ऐतिहासिक मंदार की तराई को मोर अभ्यारण बनाने की कवायद शुरू, लाए गए मोर एवं मोरनी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार की तराई में मोर अभ्यारण बनाने की कवायद शुरू हो गई है। शुक्रवार को वन विभाग की ओर से यहां दो मादा और एक नर मोर को लाया गया है। जानकारी के अनुसार फिलहाल यहां इन मोरों को अलग से 3 दिनों तक पिंजरे में रखा जाएगा। जिसके बाद 15 दिनों तक वन विभाग के द्वारा हाईटेक तरीके से तैयार 

किए गए बड़े पिंजरे में रखकर यहां के वातावरण में इन्हें ढाला जाएगा। इसके बाद विशेष रूप से वन कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि, 15 दिन के बाद इन्हें मंदार के जंगलों में छोड़ा जाएगा। अगर योजना सफल हुई तो, जल्द ही यहां पर 50 से ज्यादा मोर लाए जाएंगे। मौके पर रेंजर शिवकुमार, फॉरेस्टर, अरविंद कुमार पांडे, वनरक्षी राहुल कुमार झा, चंद्रशेखर आजाद, रवि रंजन कुमार, अश्विनी झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें