ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्र सरुआ पंचायत स्थित साहूपोखर चंद्रशेखर सिंह आदिवासी उच्च विद्यालय कला भवन में नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन नेताजी सुभाष चंद्र बोस के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर, प्रखंड प्रमुख बिरसा सोरेन एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में ग्राम विकास,शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि विकास पर चर्चा की गई। मौके पर जनजाति
आदिवासी सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं आदिवासी परंपरा के अनुसार प्रखंड प्रमुख सहित जिला परिषद सदस्य ने मांदर,ढोल,नगाड़ा बजाते हुए, जमकर नाचे। साथ ही जनप्रतिनिधियों को आदिवासी वेशभूषा में अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य अधिक लाल मरांडी द्वारा स्वतंत्र अमर योद्धा पुस्तक का भी विमोचन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उप प्रमुख प्रकाश चौधरी, स्थानीय मुखिया रेखा देवी, सांगा मुखिया पूजा मुर्मू ,जिला परिषद दक्षिणी अमर कुमार हेंब्रम, आदिवासी मंच के दीनू मुर्मू सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें