Bounsi News: सिलेंडर विस्फोट में ₹50000 की संपत्ति का हुआ नुकसान, चाय बनाने के क्रम में सिलेंडर में लगी आग

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गोलहट्टी गांव में शनिवार को अचानक गैस का सिलेंडर फट जाने से लगभग ₹50000 की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोलहट्टी गांव निवासी राजेंद्र झा के घर में तड़के गैस चूल्हे पर चाय बनाने का काम किया जा रहा था। इसी बीच अचानक गैस के पाइप लाइन में आग लग गई। जिसकी वजह से सिलेंडर में विस्फोट हो गया। हालांकि उस वक्त कोई व्यक्ति आसपास मौजूद नहीं था। बताया गया कि, बौसी इंडियन गैस एजेंसी से नया 


सिलेंडर लाया गया था। सिलेंडर में खराबी की वजह से यह घटना घटी। सभी घटना में बाल-बाल बच गए। सिलेंडर विस्फोट के कारण घर में रखे अनाज,गोदरेज सहित कपड़े एवं नकदी सामान जलकर राख हो गए। घटना की सूचना अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को दे दी गई है। मालूम हो कि, पूर्व में भी दो अलग-अलग जगह नवगछिया एवं रजौन प्रखंड के राजावार गांव में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ था। जिसमें बच्चों के बुरी तरीके से झुलस कर मृत्यु हो गई थी। बराबर देखा जा रहा है कि, इंडियन गैस के सिलेंडर में ही खराबी होने के कारण घटना हो रही है। इसमें गैस एजेंसी की उदासीनता कहीं जाए या कर्मियों की लापरवाही। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें