ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के पांच केंद्रों पर बुधवार को 288 किशोरों को कोरोना का टीका लगाया गया। 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों को टीकाकरण अभियान चलाकर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है। बताया गया कि, जवाहर नवोदय विद्यालय में एक सौ किशोरों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं निर्मला बालिका उच्च विद्यालय
हरिमोहरा में एक सौ छात्राओं को कोरोना का टीका लगाया गया। जबकि एलएनडी बालिका उच्च विद्यालय में 36 छात्राओं को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं सीएनडी हाई स्कूल में 17 छात्रों को टीका लगाया गया। साथ ही पुराना अस्पताल में 36 किशोरों को कोरोना का टीका लगाया गया। मालूम हो कि, कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए 18 से अधिक उम्र बालों का भी टीकाकरण जारी है। जबकि 15 से 18 वर्ष के किशोरों के टीकाकरण के लिए अलग से स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया गया है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें