ग्राम समाचार,बांका। जिला कांग्रेस कमेटी बांका के जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने बांका के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। जिला अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा, महात्मा गांधी हमारे राष्ट्रपिता है। सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी आज भी दुनिया में पूजे जाते हैं। पूरी दुनिया उनके द्वारा बताएं सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर ही शांतिपूर्वक भाई चारे के साथ रहकर दुनिया का विकास हो सकता है। 1941 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने पहली बार महात्मा गांधी
को फादर ऑफ द नेशन कहा था। आज महात्मा गांधी के बारे में उनके ही अपने देश में सोशल मीडिया एवं धर्म सांसद के द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। इतिहास गवाह है, जब जब किसी देश ने अपने महापुरुषों का अपमान किया है, वह देश बिखर गया है। महात्मा गांधी के विचार को आत्मसात कर के ही भारत की एकता और अखंडता कायम रह पाएगी। हमारे देश के नेता आज भी दुनिया में महात्मा गांधी के नाम से ही इज्जत और शोहरत पाते हैं। बापू एक विचार है, जिसे कोई नहीं मिटा सकता। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने बापू के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर उपस्थित जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संजय झा, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, राघवेंद्र सिंह, मोहम्मद शमी हाशमी, मनीष घोष, सुबोध मिश्र सहित अन्य उपस्थित थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें