Banka News: बिहार प्रदेश इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष पद पर सुरेश प्रसाद यादव को किया गया मनोनीत

ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड नई दिल्ली के पत्रांक -ICB /BR-01 दिनांक 13 जनवरी 2022 के आलोक में कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और समर्पण को देखते हुए इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी छत्रपाल सिंह, पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक मान्यनिय ठाकुर विपिन सिंह राजावत के निर्देशानुसार कार्यकारी अध्यक्ष नुरेशा तिर्की के द्वारा एक बार पुनः ग्राम बड़ी विषहर, बाराहाट, बाँका के सुरेश प्रसाद यादव को बिहार प्रदेश इंडियन कांग्रेस ब्रिगेड के अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया है। जिससे कार्यकर्ता में एक नये उत्साह का संचार हुआ 

है।सुरेश प्रसाद यादव के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बाँका जिला कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, महिला जिला अध्यक्ष राधा झा, इंटक अध्यक्ष विनय कुमार कापरी, सेवादल अध्यक्ष समी हासमी, महेश्वरी प्रसाद यादव, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, कमला कांत झा, संजय झा, सुबोध कुमार मिश्र, पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र कुमार सिंह, प्रो विश्वजीत सिंह, नारायण सिंह, मो आज़म, प्रो राकेश कुमार सिंह, सुनैना झा, बिंदा देवी, रेखा सोरेन, अजय चक्रवर्ती, प्रदीप चतुर्वेदी, अनिल झा, केशव कुमार सिंह, कुमार चंदन सहित सैकड़ों कार्य कर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें