Pathargama News: अज्ञात अपराधियों ने पथरगामा से ले उड़े महिंद्रा टीयूवी कार



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते शुक्रवार की संध्या 8:00 बजे के आसपास गोड्डा पथरगामा मुख्य पथ एनएच 133 पर बारकोप मोड़ के समीप से अज्ञात अपराधियो ने एक सिलभर रंग की महेंद्रा टी यू वी कार नंबर जे एच 17 जे 4575 को लेकर भाग गया। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी बलिराम रावत दल बल के साथ घटना स्थल पर पंहुचे और घटना की छानबीन की। वाहन मालिक ग्राम- मालती, जिला- बांका (बिहार) निवासी कुमार गौरव ने बताया कि वह अपने घर- मालती, जिला- बांका (बिहार) से महागामा जा रहे थे। योगिनी स्थान मोड़ के आगे वाहन रोककर पेशाब करने लगा। वाहन में चाबी लगा हुआ ही था। इसी बीच बाइक पर सवार तीन अपराधी पंहुचे और वाहन को लेकर भाग गए। जबतक वो कुछ समझ पाते तबतक गाड़ी लेकर अपराधी भाग गया। दो अपराधी वाहन में बैठ कर भाग निकला औऱ एक बाइक से भाग निकला। बताया कि वो बहन के घर महागामा जा रहे थे। बताया कि वाहन में  45 हजार औऱ कुछ कागजात था। इस संबंध में पूछे जाने पर पथरगामा थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

अमन राज:-

Share on Google Plus

Editor - बेनामी

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें