ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने शनिवार को डौकी पासो गांव से न्यायालय के दो वारंटी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने
बताया कि, डौकी पासो गांव निवासी घनश्याम मिश्र एवं छट्ठू कापरी के विरुद्ध सक्षम न्यायालय से वारंट जारी हुआ था। जिसके आलोक में दोनों को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने हेतु पुलिस अभिरक्षा में बांका भेज दिया गया।
ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें