Panjwara News:पंजवारा में यातायात पुलिस ने पाँच हजार का जुर्माना वसूला

 ग्राम समाचार, पंजवारा,बांका। बांका से आई हुई यातायात पुलिस के द्वारा पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर रविवार  को सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान लीला बाबा स्थान एवं विक्रमपुर मोड़ के समीप पुलिस ने मुख्य मार्ग से होकर गुजरने वालीदोपहिया एवं चारपहिया  वाहनों को रोककर उसकी तलाशी ली एवं गाड़ी से जुड़े कागजातों की जांच पड़ताल की।



 इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले पांच वाहन चालकों से पाँच हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जांच अभियान का नेतृत्व  एएसआई विनय कुमार सिंह द्वारा किया जा रहा था।

ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें