Jamshedpur News: चाकुलिया के दिसोम जाहेरगाड़ में संताली भाषा दिवस का आयोजन


 ग्राम समाचार संवाददाता, जमशेदपुर: जिले के चाकुलिया प्रखंड मुख्यालय में अवस्थित दिसोम जाहेरगाड़ परिसर में 22 दिसंबर को संताली भाषा ( पारसी माहा) का  दिसोम जाहेरगाड़ समिति की ओर से आयोजित किया गया. जाहेरगाड़ परिसर में  झंडोत्तोलन के पश्चात् ओल गुरु पंडित रघुनाथ मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया. ज्ञातव्य है कि 22 दिसंबर 2003 को भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में संताली भाषा सूचिबद्ध किया था. उस समय से संताली भाषा- भाषी के लोग इस तिथि को ऐतिहासिक दिवस मानते हुए भाषा दिवस के रूप में  पालन किया जाता है. सिर्फ झारखंड में नहीं वल्कि देश के अन्य हिस्सों में जहां संताली समुदाय के लोग रहते हैं, वे सभी अपने स्तर से भाषा दिवस का  कार्यक्रम आयोजन प्रत्येक बर्ष  करते हैं. मौके पर  "होलोङ गाड़ा" के संपादक सह-  अखिल भारतीय संताली लेखक संघ कोषाध्यक्ष मोहन चंद्र बास्के, दिसोम जाहेरगाड़ के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मांडी, जाहेरगाड़ के कोषाध्यक्ष रामजीत बास्के,  धनुराम टुडू,  दशरथ मुर्मू  आदि उपस्थित थे. 

कालीदास मुर्मू, जमशेदपुर।


Share on Google Plus

Editor - कालीदास मुर्मू , जमशेदपुर

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें