Chandan News: क्रिसमस के शुभ अवसर पर आरजेडी के पूर्व मंत्री सुरेश पासवान भव्य स्वागत दीया शुभकामना संदेश

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के भैरोगंज बाजार निवासी समाजसेवी लोकप्रिय फ्रांसिस उड के आवास पर क्रिसमस डे के शुभ अवसर पर शुभकामना देने पहुंचे। 25 दिसंबर क्रिसमस डे ईसाई समाज के लोगों ने बड़े ही धूमधाम से मनाया इस अवसर पर फ्रांसिस उड के साथ इनके पुत्र राजू उड,रेमी उड तथा छोटे पुत्र फेवियन चार्ली उड के परिजनों ने ईसा मसीह यानी यीशु के जन्म दिवस की खुशी में प्रभु यीशु के प्रतिमा को रंग बिरंगी तरीके से सजाया और इनके यादगार की खुशी में उपस्थित लोगों को केक खिलाकर गौरवान्वित महसूस किया। इस आयोजन में देवघर झारखंड राज्य के आरजेडी पूर्व मंत्री सुरेश पासवान उपस्थित लोगों के बीच अपने झारखंड राज्य सरकार मुख्यमंत्री हेमंत 

सोरेन की उपलब्धियां मीडिया के सामने रखे। साथ ही साथ क्रिसमस महापर्व के अवसर पर फेवियन चार्ली उड (फिल्मी एक्टर) को शुभकामना दिया। इनके आते ही आरजेडी कार्यकर्ताओं ने खुशी की लहर दौड़ पड़ी और सबों के साथ मिल बैठकर केक खाया। इस मौके पर ईसाई धर्म लोगों के साथ साथ दर्जनों आरजेडी कार्यकर्ता मौजूद थे। इस अवसर पर बेलहर विधान सभा के पूर्व विधायक रामदेव यादव दक्षिणी बारने पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया तुलसी रजक, पवन यादव,पूर्व मुखिया सुरेश यादव,एन डी ए कार्य कर्ता शैहेद्र दास पूर्व मुखिया पप्पू दास पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव, नवनिर्वाचित पंचायत समिति छोटेलाल भगत, लालधारी यादव, पूर्व मुखिया अशर्फी यादव के साथ दर्जनों लोग उपस्थित थे। 

उमांकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें