ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड मुख्यालय स्थित कन्या मध्य विधालय चांदन परिसर में बुधवार 15 दिसंबर को विभागीय निर्देशानुसार साइंस एग्जिबिशन व क्यूज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित दोनों प्रतियोगिता में चांदन के अष्टम वर्ग के छात्र प्रज्वल कुमार पिता राजेश कुमार पांडेय ने बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन
किया। गौरवान्वित महसूस किया, जिसे लेकर दोनों प्रतियोगिता के बाजीगर प्रज्वल कुमार को विद्यालय की ओर से चयन किया गया। इस प्रतियोगिता प्रदर्शनी में उसका विषय सेव वाटर रखा गया था। प्रतियोगिता में विधालय परिवार की और प्रज्वल कुमार को प्रमाण पत्र देकर उज्जवल भविष्य की कामना की गई। इस मौके पर विद्यालय की शिक्षक के साथ-साथ दर्जनों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें