Chandan News: भारत रत्न राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद के तीन चित्र पर माल्यार्पण कर 127 वां वर्षगांठ हर्षोल्लास के साथ मनाई

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज परिसर में प्रिंसिपल अशोक कुमार यादव के अध्यक्षता में भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डाॅ० राजेन्द्र प्रसाद की जयंती मनायी गयी। सर्वप्रथम उनके तैल चित्र पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र/ छात्राओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं देशभक्ति के गीत गाए गए। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल अशोक यादव  ने कहा कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म 3 दिसंबर 1884 में बिहार के सीवान जिले के जीरादेई गांव में जन्म हुआ था। ये भारतीय लोकतंत्र के पहले राष्ट्रपति थे। एक भारतीय राजनीती के सफल नेता और प्रशिक्षक वकील थे। भारतीय स्वतंत्रता अभियान के दौरान ये भारतीय राष्ट्रिय कांग्रेस में शामिल हुए थे। साथ ही बिहार क्षेत्र के ये एक बड़े नेता भी बने थे। इन्होंने 1934 से 35 तक भारतीय राष्ट्रीय 

कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भारत की सेवा की। इसके अलावे 1950 में भारत जब स्वतंत्र गणतंत्र बना, तब इन्हें भारत का पहला राष्ट्रपति चुना गया। बताया कि राजेंद्र बाबू महात्मा गांधी की निष्ठा समर्पण और साहस से प्रभावित होकर 1921 में कोलकाता विश्वविद्यालय के सीनेटर से हत्या कर दिया था और आजादी के लिए जिन लोगों ने राजनीतिक आंदोलन चलाए और आंदोलन कर्ताओं में डॉ राजेंद्र प्रसाद भी जवाहरलाल नेहरू सुभाष चंद्र बोस जयप्रकाश नारायण आदि के नाम उल्लेखनीय है। 12 वर्ष तक राष्ट्रपति के रूप में इन्होंने कार्य करने के पश्चात 1962 में अपने अवकाश की घोषणा की अवकाश ले लेने के बाद ही उन्होंने भारत सरकार द्वारा सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा गया। उनके सरलता और सहजता पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के द्वारा उन्हें डॉक्टर ऑफ लोकी सम्मानित उपाधि प्रदान करते हुए समय यह कहा था बाबू राजेंद्र प्रसाद ने अपने जीवन में शरण निस्वार्थ सेवा का ज्वलंत उदाहरण प्रस्तुत किया है राजेंद्र बाबू राजनेता के साथ-साथ एक अच्छे लेखक भी थे जिन्होंने अपनी आत्मकथा 1946 ईस्वी के अतिरिक्त कई पुस्तकें भी लिखी थी इत्यादि बातों से संबोधित किया। इस अवसर पर प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रिंसिपल अशोक यादव के साथ शिक्षक जयप्रकाश गुप्ता, संजय कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, लिपिक सुरेंद्र प्रसाद यादव, आदेशपाल मुंशी मुर्मू, बूंदे लाल दास, सहित दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें