ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सलैया गांव से शुक्रवार को पुलिस ने झारखंड के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के फरार वारंटी को गिरफ्तार करते हुए गोड्डा कोर्ट में पेशी के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार पोड़ैयाहाट थाना में डकैती के एक मामले में महेश यादव के विरुद्ध 2007 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी मामले में महेश यादव फरार चल रहा
था। जिसके बाद गोड्डा न्यायालय से वारंट निर्गत किया गया था। जानकारी देते हुए बौंसी के प्रभारी थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि, फरार वारंटी की जानकारी मिली थी कि, वह गांव में मौजूद है। जिसके बाद उसके घर पर छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। शुक्रवार को आरोपी का कोरोना जांच कराते हुए गोड्डा कोर्ट पेशी के लिए भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें