Bounsi News: मधुमक्खी के हमले से वृद्धि और बालक गंभीर रूप से हुए जख्मी

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के बहिचा गांव में सोमवार को मधुमक्खी के हमले से एक 75 वर्षीय वृद्ध और 7 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बताया गया कि, स्वर्गीय फकीर सिंह के 75 वर्षीय पुत्र अमोनी सिंह एवं गांव के ही परशुराम सिंह के 7 वर्षीय पुत्र गोलू सिंह पेड़ के पास खड़े थे। इसी बीच बुजुर्ग मवेशी चराने का कार्य कर रहे थे। इसी बीच में गांव के किसी बच्चे ने मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मार 

दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता। गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को मधुमक्खी ने अपना शिकार बना लिया। हालांकि घटना में बुजुर्ग और बच्चे को सबसे ज्यादा मधुमक्खी ने अपना शिकार बनाया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों एवं परिजनों की मदद से दोनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां पर दोनों का इलाज किया गया। बताया गया कि दोनों अब खतरे से बाहर है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें