ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ समीप स्कॉर्पियो में रखें दो बोतल विदेशी शराब को पुलिस ने जप्त कर लिया। उसके साथ साथ दो व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ब्लॉक मोड़ समीप गश्त लगा रही थी। इस दौरान बंगाल से आ रहे एक स्कॉर्पियो गाड़ी को रोक कर जब जांच किया गया तो, उस गाड़ी से 2 बोतल शराब बरामद किया गया। गाड़ी पर सवार गुड्डू चौधरी, पिता राजकुमार चौधरी, चांदपुरा मुर्शिदाबाद बंगाल एवं विभास मंडल, पिता विकास मंडल, मुर्शिदाबाद
बंगाल को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों लोगों का रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराया गया। जिसके बाद उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए बांका जेल भेज दिया गया। वहीं दूसरी ओर बौंसी थाना क्षेत्र के तिलारू गांव से पुलिस ने गुरुवार रात को एक व्यक्ति को शराब के नशे में गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि, तिलारू गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शराबी धनी मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया। रेफरल अस्पताल में ब्रेथ एनालाइजर से जब जांच कराया गया तो, शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद शुक्रवार को करोना जांच कराने के बाद आरोपी धनी मुर्मु को जेल भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें