ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। अटल बिहारी वाजपेई के जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बौंसी मंडल द्वारा शनिवार को बौंसी प्रखंड के रेफरल अस्पताल के प्रांगण में जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बौंसी के मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर की अध्यक्षता में किया गया। सर्वप्रथम अटल बिहारी वाजपेई के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर मरीजों के बीच फल का वितरण भी किया गया। मौके पर डॉ पंकज कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार, प्रधान लिपिक राजीव पांडे, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनीष राय, भाजपा मंडल महामंत्री अभिषेक कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंकज मांझी, मोहम्मद गुलजार, पंकज मधेशिया, दयानंद यादव सहित अन्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें