ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के गजियाडीह गांव से पुलिस ने शुक्रवार को मारपीट के एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार 1 वर्ष पूर्व गजियाडीह गांव में नाला विवाद को लेकर हुए मारपीट में लालमोहन मंडल ने गोतिया अशोक मंडल के साथ मारपीट की। जिसके बाद अशोक मंडल ने थाना में लालमोहन मंडल
के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही लालमोहन मंडल फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि, लालमोहन मंडल अपने घर पर है। जिसके बाद छापेमारी कर लालमोहन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया। रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें