ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत को पर्यटन सर्किट बनाने की कवायद तेज हो गई है। जिसको लेकर तमाम तरह के विकास कार्य मंदार क्षेत्र में किया जा रहा है। जल्द ही मंदार पर इको डायवर्सिटी पार्क बनाया जाएगा। इसके लिए सर्वे का भी काम चल रहा है। जानकारी
देते हुए ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज कुशवाहा ने बताया कि, मंदार पर्वत, भादरिया, ओढनी डेम सहित अन्य धरोहर को विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंदार पर भी इको डायवर्सिटी पार्क बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है। इसके लिए सर्वे का काम चल रहा है।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें