Bounsi News: धान के टाल में आग लगने से 6000 के संपत्ति का हुआ नुकसान

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के जबड़ा गांव में सोमवार को आग लगने से 6000 के संपत्ति का नुकसान हुआ। वही बताया गया कि, अचानक मदन यादव के धान के टाल में आग लग गई। जिसकी वजह से 6000 का नुकसान का आकलन किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के 

बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया। आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक काफी देर हो गई थी। जिसमें धान के पुआल का टाल जलकर राख हो गया था। वहीं पीड़ित ने बताया कि, काफी मेहनत के बाद धान की फसल का उपज किया था। लेकिन एक झटके में ही उनका नुकसान हो गया। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें