Rewari News : अमेरिका की स्टेनफार्ड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में आईजीयू का शिक्षक शामिल

अमेरिका की स्टेनफार्ड यूनिवर्सिटी ने 2 प्रतिशत शीर्ष वैज्ञानिकों की 2021 की सूची जारी की है जिसमें इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय, मीरपुर के फॉर्मेसी विभागाध्यक्ष एवं अधिष्ठाता डॉ. सुनील कुमार ने अच्छे शोध गुणवता के आधार पर स्थान हासिल किया है। डॉ. सुनील अब तक 90 शोध पत्र व 02 पुस्तक प्रकाशित करवा चुके है। वे 4 रिसर्च प्रोजेक्ट पर कार्य कर चुके है, उनका एच इन्डक्स 29 है। इस अवसर पर कुलपति प्रो. एस.के.गक्खड़ ने डॉ. सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए अपने आप में एक बड़े ही गौरव की बात है। 



प्रो. गक्खड़ ने बताया कि यह विश्वविद्यालय शोध के क्षेत्र को गुणवतापूर्ण बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और शिक्षकों व शोध विद्यार्थियों के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कृत संकल्प है। शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. ममता कामरा ने भी बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शोध का अपना अलग ही महत्व होता है तथा डॉ. सुनील कुमार दूसरे शिक्षकों के लिए उदाहरण बन गए है।  कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि 2 प्रतिशत शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में सम्मिलित होना शिक्षक व विश्वविद्यालय दोनो के लिए गर्व का विषय है।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें