Panjwara News: महिला ने फांसी लगा की आत्महत्या

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शानिवार देर शाम पंजवारा थाना क्षेत्र के पासो गांव में एक महिला ने फाँसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर लिया। मृतक महिला पासो  गांव निवासी नवल  राउत की 35 वर्षीय पत्नी खुशबू देवी है। जिसने अपने घर में साड़ी से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।  जानकारी के मुताबिक महिला का पति नवल राउत दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है एवं उसके सास ससुर  काली पूजा मेला में अपने पुत्री के घर  हंसडीहा गए थे।  इस दौरान महिला ने  परिवारिक 


सदस्यों की अनुपस्थिति में फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। मालूम हो कि, मृतक  महिला के चार छोटे छोटे पुत्र हैं। घटना की जानकारी पर पहुंचे पंजवारा थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और लोगों से गहन पूछताछ की, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतक महिला के सास ससुर और माता पिता सभी परिजन आ गये थे। हालांकि मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

 ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें