Panjwara News: हत्या मामले में फरार आरोपी को दूबराजपूर से किया गिरफ्तार

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बुधवार को पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गाँव से हत्या के मामले में कई महिनों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। भागलपुर जिला के गौराडीह थाना  में दर्ज केस संख्या 146/20 के हत्या के मामले में फरार चल रहे एक  हत्यारोपित को  पुलिस द्वारा पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर गांव से गिरफ्तार  

किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए पंजवारा  थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताता की गौराडीह थाना में दर्ज एक हत्या मामले में फरार चल रहे गौराडीह थाना क्षेत्र के संझौरी गांव निवासी अनिल यादव को उसके ससुराल पंजवारा थाना क्षेत्र के दुबराजपुर  गांव से बुधवार सुबह गिरफ्तार कर  उसे पंजवारा थाना लाया गया।  जहाँ  गौराडीह थानाध्यक्ष  आशुतोष कुमार एवं केस के आईओ एसआई अशरफ को सुपुर्द कर दिया गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें