Chandan News: सड़क दुर्घटना में चांदन पंचायत के पूर्व मुखिया घायल

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड मुख्यालय के चांदन पंचायत के मुखिया उम्मीदवार अनिल मंडल शुक्रवार देर रात 7:00 बजे के करीब मोटरसाइकिल दुर्घटना में बुरी तरह जख्मी हो जाने की मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात्रि मिस्त्री टोला के टिकेत मिस्त्री के अंतिम संस्कार के लिए चांदन पंचायत के मुखिया उम्मीदवार अनिल मंडल चांदन नदी स्थित श्मशान घाट जा रहा था। जाने के क्रम में नदी किनारे पांडेय चाय दुकान के समीप कटोरिया चांदन मुख्य 

सड़क मार्ग पर रखे ईंट पर चला रहे मोटरसाइकिल का पहिया चर जाने से उनका संतुलन बिगड़ गया जिससे सड़क पर ही गिर गया। जिसे देखते हुए स्थानीय लोगों के सहयोग से इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन पहुंचाया गया। जहां उपस्थित प्रभारी चिकित्सक एके सिन्हा ने उपचार कर बेहतर इलाज हेतु देवघर रेफर कर दिया। सड़क पर गिरने के कारण बताया कि हाथ के कंधे, सर एवं नाक पर गहरी चोट लगी है।जिसका इलाज देवघर के प्राइवेट क्लीनिक चल रही है। घायल पूर्व मुखिया अनिल मंडल की स्थिति सामान्य बताई गई।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें