Chandan News: संविधान दिवस के अवसर पर दलित बच्चों ने संविधान का पढ़ा और प्रभात फेरी निकाली

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। 26 नवंबर 2021 ज्ञान भवन कड़वामारण। बिहार दलित विकास समिति एवं दलित मुक्ति मिशन के संयुक्त तत्वाधान में दलित बच्चों के द्वारा धूमधाम से संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर दलित प्रनेता बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद किया गया और भारतीय संविधान के उद्देशिका पढ़ा गया और बच्चों ने संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर दलित मुक्ति मिशन के निदेशक महेंद्र कुमार रोशन ने संविधान दिवस के बारे में विस्तार से बताया की भारतीय नागरिक के लिए हर साल 26 नवंबर का दिन बेहद खास होता है। दरअसल यही वह दिन है जब देश की संविधान सभा ने मौजूदा संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। यह संविधान ही है जो हमें एक आजाद देश का आजाद नागरिक की भावना का एहसास कराता है। जहां संविधान के दिए मौलिक अधिकार हमारी ढाल बनकर हमें हमारा हक अधिकार दिलाते हैं, वहीं इसमें दिए मौलिक अधिकार हमें हमारी जिम्मेदारियां भी याद दिलाते हैं। हर वर्ष 26 नवंबर का दिन देश में संविधान दिवस के तौर पर मनाया जाता है। 26 नवंबर को राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में भी जाना जाता है। 26 नवंबर, 1949 को ही देश की संविधान सभा ने वर्तमान संविधान को विधिवत रूप से अपनाया था। 

हालांकि इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया गया था। साल 2015 में संविधान के निर्माता डॉ. आंबेडकर के 125वें जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस दिवस को 'संविधान दिवस' के रूप में मनाने के केंद्र सरकार के फैसले को अधिसूचित किया था। संवैधानिक मूल्यों के प्रति नागरिकों में सम्मान की भावना को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय संविधान विश्व का सबसे लंबा लिखित संविधान है। इसके कई हिस्से यूनाइटेड किंगडम, अमेरिका, जर्मनी, आयरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान के संविधान से लिये गये हैं। इसमें देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों, सरकार की भूमिका, प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शक्तियों का वर्णन किया गया है। विधानपालिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का क्या काम है, उनकी देश को चलाने में क्या भूमिका है, इन सभी बातों का जिक्र संविधान में है। इस अवसर पर अंबेडकर प्रेरणा दल के सदस्यों ने प्रभात फेरी निकालकर संविधान दिवस मनाया। और कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में कड़वामारण गोबरदाहा के लगभग 100 बच्चे ने शामिल हुए इनके अलावा सामाजिक कार्यकर्ता सुमन कुमार रानी शर्मा टिंकू कुमार आदि अन्य लोग शामिल हुए और संविधान के हिसाब से जीवन जीने के लिए संकल्प लिया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Share on Google Plus

Editor - कुमार चंदन,ब्यूरो चीफ,बाँका,(बिहार)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें